उत्तराखण्ड पुलिस के जवान ने तीरंदाजी में जीता स्वर्ण पदक, पुलिस महानिदेशक ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

उत्तराखण्ड पुलिस के जवान ने तीरंदाजी में जीता स्वर्ण पदक, पुलिस महानिदेशक ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
Spread the love

देहरादून। पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार ने 10th ऑल इंडिया पुलिस आर्चरी चैंपियनशिप में पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुये भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।

श्री अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक, पी/एम/वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने बताया कि दिनांक 9 नवम्बर, 2021 से 13 नवम्बर, 2021 तक 39वीं बटालियन आईटीबीपी कैंपस, ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुई 10th ऑल इंडिया पुलिस आर्चरी चैंपियनशिप में आरक्षी सन्तोष कुमार ने 50 मीटर कम्पाउण्ड राउण्ड में स्वर्ण एवं 50 मीटर कम्पाउण्ड की ही अलग श्रेणी में कांस्य पदक अर्जित किया।

श्री अशोक कुमार ने कहा कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं, जिन पर हमें गर्व है। इस अवसर पर सभी खिलाडियों ने आश्वस्त किया कि आने वाले प्रतियोगिताओं में एक बार फिर से उत्तराखण्ड पुलिस का नाम रोशन करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगें।

देवभूमि खबर

Related articles