कांग्रेस ने महंगाई को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Spread the love

विकासनगर।देवभूमि खबर। पछुवादून कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। दोनों सरकारों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने उकी नीतियों को जनविरोधी करार दिया। कांग्रेस ने कहा कि सरकारों की गलत नीतियों के कारण महंगाई चरम पर पहुंच गई है। पेट्रो पदार्थों से लेकर खाद्य पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही हैं। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है।
आरोप लगाया कि चंद उद्योगपतियों को मालामाल करने वाली भाजपा की सरकारों को आम जनता की कोई चिंता नहीं है।महंगाई के खिलाफ पछुवादून कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पहाडी गली चैक पर एकत्रित होकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर पाल सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण महंगाई आसमान छू रही हैं। आलू, टमाटर, प्याज खरीदना भी मुश्किल हो गया है। कहा कि एक जमाने में गरीब लोग प्याज में नमक मिलाकर रोटी खाते थे। लेकिन आज प्याज के दाम इतने अधिक हैं कि गरीब और मध्यम वर्ग का आदमी प्याज खरीदने की सोच भी नहीं सकता है। कहा कि केंद्र में जब पहली बार भाजपा की सरकार आयी तब अरहर मल्का के दाम आसमान पहुंचाये और दूसरी बार सत्ता में आकर आलू, प्याज व टमाटर के दाम बढा दिए हैं। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने कहा कि अपनी ही गलत नीतियों के कारण केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की टीएसआर सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी हैं। कहा कि चंद उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने छोटे बड़े अन्य उद्योगों को बंदी के कगारा पर पहुंचा दिया है। छोटे बडे उद्योग, कारखाने बंद हो रहे हैं। जिससे देश के युवाओं के हाथ से रोजगार छिनता जा रहा है। रोजगार देने के बजाय सरकार युवाओं को बेरोजगार बना रही है। देश के अंदर उद्योगपति, व्यापारी, कर्मचारी, अधिकारी, श्रमिक, मध्यम वर्ग के तमाम लोग सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा भुगत रही हैं। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, रेल किराया बढ़ा दिया है। ब्लॉक महामंत्री व पूर्व पालिका अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण पूरा देश मंदी की मार से गुजर रहा है। अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए सरकार देश को जाति धर्म के नाम पर लडवा रही है। अग्रवाल ने केंद्र व प्रदेश की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संघर्ष का ऐलान किया है। जिससे जनविरोधी सरकारों को उखाड़ फेंका जा सके। प्रदर्शनकारियों में महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम कौशल, हरबर्टपुर अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, संजय जैन, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, नितिन वर्मा, चिरंजी सिंह, राजीव शर्मा, बलजीत सिंह, आशीष पुंडीर, राशिद, राधेश्याम शर्मा, गोवर्धन डोभाल, शिवली जैदी, अरशद, बेलीराम ठाकुर, भुवन बमराडा, वीरेंद्र, साजिद, वैभव गुप्ता, अनुपम कपिल, गिरीश सप्पल, रेशमा अंसारी, वीना मलिक, शशि चैहान, फहीम अंसारी, मनीष सैनी, भूपेश उपाध्याय, फुरकान अहमद, विक्की खान, जावेद खान, देवानंद पासी

देवभूमि खबर