कांग्रेसजनों ने नई टिहरी आगमन पर मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के काफिले को दिखाए काले झंडे , पुलिस ने किया गिरफतार

कांग्रेसजनों ने नई टिहरी आगमन पर मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के काफिले को दिखाए काले झंडे , पुलिस ने किया गिरफतार
Spread the love

टिहरी ।कांग्रेसजनों ने नई टिहरी आगमन पर घोटालेबाज मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के काफिले को काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया।पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई।मंत्री के कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ते हुए कांग्रेस जनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।सभी गिरफ्तार कांग्रेस कार्यकर्ता अभी नई टिहरी थाने में पुलिस की हिरासत में हैं।

काले झंडे दिखाकर विरोध करने वालों में कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल,अल्पसंख्यक विभाग के कोऑर्डिनेटर श्रीमती आशा रावत एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हरिओम भट्ट,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नवीन सेमवाल,छात्र नेत्री तनीषा रावत,छात्र नेता अमन राणा,शुभम आदि शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles