कोरोना काल के दौरान दिवंगतो के परिवार को दिये चेक
रिपोर्ट । ललित जोशी सहयोगी धर्मा चंदेल।
नैनीताल ।सरोवर नगरी नैनीताल में कोरोना काल मे जिन लोगों का निधन हो गया था।
उनके परिवार के सदस्यों को शासन द्वारा 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के चेक यहाँ जिला अधिकारी कार्यालय में सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी दिनेश आर्या, व एस डी एम प्रतीक जैन ने बारी बारी से बाँटे।
इस दौरान एस डी एम प्रतीक जैन ने कहा सरकार द्वारा कोरोना काल मे अपनी जान गवाने वाले लोगों के लिये एक अहम निर्णय लिया गया है। जिसमें मृतक आश्रित को 50 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। नैनीताल तहसील में अभी तक 70 परिवारों को यह सहायता दी जा चुकी है।
इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा तहसीलदार मौजूद रहे।

