गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Spread the love

नई दिल्ली।सिख धर्म के पहले गुरु श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से लिखा, ‘आज गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई देता हूं। आज का दिन गुरु महाराज के न्यायापूर्ण, समावेशी और सामंजस्यपूर्ण समाज के सपने को पूरा करने के लिए खुद को समर्पित करने का दिन है।’ इसके साथ ही पीएम मोदी ने एक वीडियो भी शेयर किया है।

बता दें कि 9 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन किया था और श्रद्धालुओं के जत्थे को पंजाब के गुरदासपुर जिला स्थित ऐतिहासिक नगर डेरा बाबा नानक से पाकिस्तान में मौजूद तीर्थ स्थल गुरुद्वारा दरबार साहिब के लिए रवाना किया।

श्रद्धालुओं के इस दल में शामिल पूर्व प्रधानमंत्री डॉ। मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी से भी पीएम मोदी ने मुलाकात की। इससे पहले, मोदी पंजाब के सुल्तानपुर लोधी शहर पहुंचकर बेर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका और पाकिस्तान की सीमा से लगे डेरा बाबा नानक गुरुवारे में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

देवभूमि खबर

Related articles