ग्राम्य विकास मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द ने कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल में ग्रामीण व्यवसाय इन्क्यूबेटर का लोकार्पण किया

ग्राम्य विकास मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द ने कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल में ग्रामीण व्यवसाय इन्क्यूबेटर का लोकार्पण किया
Spread the love

पौड़ी । ग्राम्य विकास मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द की गरिमामयी उपस्थिति एवं मंत्री वन एवं पर्यावरण, ऊर्जा, श्रम, सेवायोजन, आयुष एवं आयुष शिक्षा डॉ. हरक सिंह रावत के अध्यक्षता में आज सिम्मलचौड, गया।

इस अवसर पर ग्राम्य विकास मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द ने कहा कि प्रदेश सरकार ने रोजगार के नए साधन उपलब्ध कराने एवं पलायन को रोकने के लिए ग्राम्य विकास विभाग के माध्यम से जीविकोपार्जन के लिए नई योजनाओं का क्रियावन प्रारम्भ किया है। ग्राम्य विकास विभाग ने पहल के रूप में दो ग्रामीण व्यवसाय इंक्यूबेटर (आरबीआई) का संचालन करने की पहल की है, जिससे उद्यमशीलता को बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने कहा कि कोटद्वार व हवालबाग (अल्मोड़ा) मे इंक्युबेटर सेंटर की स्थापना की गयी है, जिससे गांव के लोगों को रोजगार के लिए इधर-उधर नहीं भागना पड़ेगा व स्थानीय लोग स्वरोजगार अपनाकर अन्य लोगों को भी रोजगार दे सकेंगे।
कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने कहा कि इस भवन के बनने से यहां रोजगार की संभावनाओं का सृजन होगा। ग्रामीण अपने हुनर से उत्पाद बनाएंगे और देश दुनिया में पहुंचाने का कार्य इस सेंटर के माध्यम से किया जाएगा। इस सेंटर में उत्पादों को बनाने की ट्रेनिंग दी जाएगी और उत्पादों की मार्केटिंग भी की जाएगी, जिससे महिलाएं एवं युवक स्वरोजगार से जुड़कर अपनी आर्थिकी मजबूत कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि व्यवसाय इंक्यूबेटर (आरबीआई) कोटद्वार में बनने से बिजनेस इन्क्यूबेटर्स, चयनित उद्यमियों को व्यक्तिगत रूप से सहायता प्रदान करेंगे। साथ ही सरल व्यवसाय इन्क्यूबेटर्स हब पर साझा सह-कार्यस्थलों का लाभ चयनित उद्यमी उठा सकेंगे। उन्होंने ने कहा कि इस पहल के माध्यम से सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सूक्ष्म उद्यमों का निर्माण करना है, जिससे ग्रामीण युवाओं को उनके गांवों से बाहर जाने से रोकने के लिए लाभकारी सहयोग प्रदान किया जा सके।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त कुमार आर्य सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी/ कर्मचारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। ग्राम्य विकास मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं माननीय मंत्री वन एवं पर्यावरण, ऊर्जा, श्रम, सेवायोजन, आयुष एवं आयुष शिक्षा डॉ. हरक सिंह रावत के अध्यक्षता में आज सिम्मलचौड, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल में ग्रामीण व्यवसाय इन्क्यूबेटर का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर परग्राम्य विकास मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द ने कहा कि प्रदेश सरकार ने रोजगार के नए साधन उपलब्ध कराने एवं पलायन को रोकने के लिए ग्राम्य विकास विभाग के माध्यम से जीविकोपार्जन के लिए नई योजनाओं का क्रियावन प्रारम्भ किया है। ग्राम्य विकास विभाग ने पहल के रूप में दो ग्रामीण व्यवसाय इंक्यूबेटर (आरबीआई) का संचालन करने की पहल की है, जिससे उद्यमशीलता को बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने कहा कि कोटद्वार व हवालबाग (अल्मोड़ा) मे इंक्युबेटर सेंटर की स्थापना की गयी है, जिससे गांव के लोगों को रोजगार के लिए इधर-उधर नहीं भागना पड़ेगा व स्थानीय लोग स्वरोजगार अपनाकर अन्य लोगों को भी रोजगार दे सकेंगे।
कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने कहा कि इस भवन के बनने से यहां रोजगार की संभावनाओं का सृजन होगा। ग्रामीण अपने हुनर से उत्पाद बनाएंगे और देश दुनिया में पहुंचाने का कार्य इस सेंटर के माध्यम से किया जाएगा। इस सेंटर में उत्पादों को बनाने की ट्रेनिंग दी जाएगी और उत्पादों की मार्केटिंग भी की जाएगी, जिससे महिलाएं एवं युवक स्वरोजगार से जुड़कर अपनी आर्थिकी मजबूत कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि व्यवसाय इंक्यूबेटर (आरबीआई) कोटद्वार में बनने से बिजनेस इन्क्यूबेटर्स, चयनित उद्यमियों को व्यक्तिगत रूप से सहायता प्रदान करेंगे। साथ ही सरल व्यवसाय इन्क्यूबेटर्स हब पर साझा सह-कार्यस्थलों का लाभ चयनित उद्यमी उठा सकेंगे। उन्होंने ने कहा कि इस पहल के माध्यम से सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सूक्ष्म उद्यमों का निर्माण करना है, जिससे ग्रामीण युवाओं को उनके गांवों से बाहर जाने से रोकने के लिए लाभकारी सहयोग प्रदान किया जा सके।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त कुमार आर्य सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी/ कर्मचारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles