जनता दरबार में प्राप्त 77 शिकायतों में से 45 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Spread the love

रूद्रप्रयाग शासन के निर्देशो के क्रम में पुराने विकास भवन में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों से आए हुए फरियादियों द्वारा 77 शिकायतें दर्ज कराई गई। जनता दरबार में प्राप्त 77 शिकायतों में से 45 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अवशेष शिकायतों के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्धारित एक सप्ताह के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि निस्तारण की कार्यवाही से संबन्धित शिकायतकर्ता को भी अवगत कराना सुनिश्चित करे।
जनता दरबार में श्री प्रेमबल्लभ गैरोला ग्राम रतूड़ा ने आल वेदर रोड परियोजना की जद में आये दुकान और आवासीय भवन के सम्बन्ध मे, वन पंचायत सरपंच श्री विक्रम सिंह ग्राम कान्दी ने ग्राम सभा कान्दी के अन्तर्गत वन पंचायत सरपंच कार्यालय खोलने के सम्बन्ध में, समस्त ग्रामवासी ग्राम पंचायत कोदिमा कोट मल्ला ने ग्राम पंचायत कोदिमा के अन्तर्गत 05 वर्ष में किये गये कार्यो की जांच कराने के सम्बन्ध में, श्री दयाल लाल ग्राम भीरी ने भीरी से डमार पीएमजीएसवाई द्वारा नव निर्माण मोटरमार्ग किमी 01 क्षतिग्रस्त पेडो, मकान, गौशाला, खेत खलियान का मुआवजा चाहने के सम्बन्ध में, निर्वतमान ग्राम प्रधान कान्डा भरदार ने सौराखाल मोटर मार्ग पर बरसाती पानी के निकासी हेतु नरदाना (स्कबर) बनाने के सम्बन्ध में, श्री दिनेश चन्द्र ममगाई ने विद्युत कनैक्शन गौ सदन में लगाने के सम्बन्ध में, श्री सुजान सिंह ग्राम सेमलत्ता भरदार ने विधायक विकास निधि से निर्मित पेयजल योजना में पेयजल उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में, श्री जगदीश प्रसाद थपलियाल ग्राम रतूडा ने प्रधानमन्त्री आवास योेजना के अन्तर्गत लाभ दिये जाने के सम्बन्ध मंे, समस्त ग्रामवासी बामंसू ने ग्राम बामंसू में विगत 1 माह से मोटर मार्ग अवरूद्व होने के सम्बन्ध में, श्री सगन सिह बुटोला ने पंयाताल से धनोली (त्यूंखर) ने सड़क मार्ग किमी 02 के निमार्ण कार्य के सम्बन्ध में, श्री रमेश सिंह बागडी ने ग्राम सेमलता के अन्तर्गत पीएमजीएसवाई सिचांई खण्ड जखोली द्वारा सेमलता सौराखाल नवनिर्माण मोटरमार्ग में पेयजल योजना एवं गांव के आने जाने वाले रास्ते के क्षतिग्रस्त के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज की।

इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता राष्ट्रीय राजमार्ग जितेन्द्र त्रिपाठी, अधिशासी अभियन्ता पीडब्लूडी इन्द्रजीत बोस, तहसीलदार रूद्रप्रयाग किशन गिरी, तहसीलदार जखोली शालिनी मौर्य, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ रमेश नित्वाल, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक एल0एस0दानू, जिला शिक्षाधिकारी बेसिक विद्याशंकर चतुर्वेदी, जिला समाज कल्याण अधिकारी बी0एस0रावत, जिला उद्यान अधिकारी योगेन्द्र चैधरी, परिवहन कर अधिकारी संगीता भट्ट सहित अन्य अधिकारी एवं फरियादी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles