जनपद में 17 लोगों को आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज कर अपने घर भेज दिया गया : कुंवर

जनपद में 17 लोगों को आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज कर अपने घर भेज दिया गया : कुंवर
Spread the love

पौड़ी।मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम में डा0 आर एस कुंवर ने  प्राप्त जानकारी देते हुए बताया कि  जनपद में 17 लोगों को आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज कर अपने घर भेज दिया गया है। जबकि वर्तमान समय में 10 रोगी को आइसोलेशन में भर्ती है। जिनमें 07 रोगी जिला अस्पताल पौड़ी, 02 रोगी पी.एच.सी. कलालघाटी कोटद्वार तथा एक कोरोना संक्रमित बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती है। वहीं जनपद में 21 लोगों को गढ़वाल विकास निगम के बंगले में क्वारंटाइन पर रखा गया है। जिनमें 10 लोगों को गढ़वाल मण्डल विकास निगम पौडी में तथा एक को गढ़वाल मण्डल विकास निगम श्रीनगर, एक गढ़वाल मण्डल विकास निगम खिर्सू व 09 लोगों को गढ़वाल मण्डल विकास निगम कण्वाश्रम कोटद्वार में रखा गया है। जबकि 18 लोग विभिन्न क्षेत्र में अपने-अपने घरों पर है, जो स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर है।  
वहीं जनपद में दिनांक 28 मार्च 2020 तक प्रदेश के बाहर से जनपद के 1003 ग्राम पंचायतों में 10398 स्थानीय लोग स्क्रीनिंग कर, अपने गांव/घरों में पहुंच गये है, जिन्हे जिला प्रशासन/स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों द्वारा उचित समयावधि तक क्वारंटाइन पर रहने की आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही नियत समय पर खाॅसी, जुखाम, बुखार, कफ,साॅस की तकलीफ आदि रोग की लक्षण होने पर करीब के स्वास्थ्य केन्द्र अथवा आपदा कन्ट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 01368-221840, तथा वार रूम कोविड 19 दूरभाष नम्बर 01368-222213, पर सूचित करने की निर्देश दी गई। जबकि ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारियांें को भी क्वारंटाइन में रहने वाले लोगों स्वास्थ्य खराब होने पर तत्काल सूचना देने को निर्देशित की गई है।
जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली ने बताया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में राशन उपलब्ध है। जनपद के समस्त गोदामों में गेंहू 10264.37 कुन्टल, चावल 10599.14 कुन्टल, चीनी 213.44 कुन्टल, चना दाल 316.47 कुन्टल तथा मसूर दाल 116.25 कुन्टल उपलब्ध है। जबकि ईधन की उपलब्धता पेट्रोल दैनिक योग 143073 दैनिक वितरण 5035 दैनिक अवशेष 138038 लीटर है। डीजल दैनिक योग 167753 वितरण 9573 दैनिक अवशेष 158180 लीटर है। वहीं घरेलु गैस दैनिक योग 8843, वितरण 2820, दैनिक अवशेष 6023 सिलेण्डर है।  

देवभूमि खबर

Related articles