जिला अधिकारी धीराज ने फरियादियों की सुनी समस्या मौके पर किया निराकरण

जिला अधिकारी धीराज ने फरियादियों की सुनी समस्या मौके पर  किया निराकरण
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी छायाकार धर्मा चन्देल
नैनीताल।जनपद नैनीताल में जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने फरियादियों की समस्याऐं सुनी तथा अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया। फरियादियों द्वारा प्रमुख समस्याओं में सडक, पानी, शिक्षा, बीमारी ईलाज, मुआवजा, नहरों की सफाई,लो-वोल्टेज, फीस माफी, लोन देयक समय बढाने’ शस्त्र लाइसेंस आदि से सम्बन्धित 47 समस्यायेें एवं शिकायतें दर्ज करायी। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनसुनवाई मे प्रस्तुत समस्याओं का निस्तारित करना सुनिश्चित करें, तथा कृत कार्यवाही से आवेदन कर्ता को भी अवगत करायें।

फरियादियों में रीता रानी ने अवगत कराया कि एएनएम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ओखलकांडा से 28 फरवरी 2021 को सेवानिवृत्त हो चुकी है उन्हें देयको का भुगतान अभी तक नही हुआ है। जिस पर जिलाधिकारी ने प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुये उन्होने विभाग द्वारा भुगतान अभी तक नही होने पर एक सप्ताह के भीतर भुगतान करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को सम्बन्धित को समय से भुगतान ना होने पर सम्बन्धित पटल के कर्मचारी के विरूद्व विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये। अनूपा बिष्ट दमुवाढूंगा ने प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के द्वारा कहा कि मेरे पति कैंसर की बीमारी से पीडित है अत मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता देने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने श्रीमती बिष्ट के प्रार्थना पत्र को शासन मे भेजने के निर्देश उपजिलाधिकारी को दिये। मंजू भटट पत्नी विजय कुमार भटट ने अपने प्रार्थना पत्र के द्वारा गौलापार मे क्रय की गई भूमि की पैमाइश कराने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को जांच कर भूमि की पैमाइश कराने के निर्देश दिये।

देवभूमि खबर

Related articles