डा. सविता हयांकी ने अल्मोड़ा सीएमओ का पदभार किया ग्रहण

Spread the love

अल्मोड़ा।देवभूमि खबर। जनपद की नवनियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सविता हंयाकी ने आज मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने बताया कि जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का उनका पूर्ण प्रयास रहेगा तथा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा कार्यालय स्टाॅफ द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी बनने पर पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया साथ ही पूर्व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 दीपाकंर डेनियल ने भी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया है।

देवभूमि खबर

Related articles