डीएम ने राष्ट्रीय राजर्माग के अधिकारियों के साथ गाँव का निरीक्षण किया
रूद्रप्रयाग ।गिवाड़ी गाँव के समीप भवन एवं भूमि के प्रतिकर में पायी गई विसंगतियों के निवारण हेतु जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थलीय जाँच की गई।
गिवाड़ी गाँव में राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य निर्माणाधीन है, किन्तु गाँव के कुछ परिवारों द्वारा खेत की पैमाइष, पेड़ आदि के मुआवजे को लेकर असमंजस में थे। इसी स्थिति को स्पष्ट करने के लिये जिलाधिकारी द्वारा राजस्व विभाग, राष्ट्रीय राजर्माग के अधिकारियों के साथ गाँव का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्वंय राजस्व नक्षे से दस्तावेजों व संरचनाओं का मूल्यांकन किया गया। इसके साथ ही फीते से पुनः खेत व भवनों की माप कराई गई। मौके पर पाया गया कि कुछ परिवारों का स्वामित्व खसरा नम्बर 161 का है, किन्तु उनके द्वारा खसरा नम्बर 161 की रजिस्ट्री कराई गई है।
इस सम्बन्ध में तहसीलदार ऊखीमठ को सम्बन्धित राजस्व उप निरीक्षक के साथ मिलकर रजिस्ट्री ठीक कराने के निर्देष दिए।
गिवाड़ी गाँववालों ने बताया कि उन्हें पेड का मुआवजा भी नही मिला है, जबकि उनके पेड़ काट दिए गए है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने उद्यान अधिकारी को पुनः मूल्यांकन कर मुआवजा देने, राष्ट्रीय राजमार्ग कार्य से प्रभावित फसल खेतों का मुआवजा देने के निर्देष राष्ट्रीय राजमार्ग को दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय, अधिषासी अभियन्ता पीडब्लूडी इन्द्रजीत बोस, अधिषासी अभियन्ता राष्ट्रीय राजमार्ग राजबीर सिंह, तहसीलदार ऊखीमठ जयवीर राम बधाणी व क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।

