दून के डॉ गौरव संजय ‘अग्ररत्न’ सम्मान से सम्मानित 

Spread the love
देहरादून।देवभूमि खबर। संजय आॅर्थोपीडिक, स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर जाखन राजपुर रोड देहरादून के आॅर्थोपीडिक एवं स्पाइन सर्जन डाॅ. गौरव संजय को उत्तराँचल वैश्य अग्रवाल सभा द्वारा रजत जयंती समारोह में चिकित्सीय एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो में सहयोग प्रदान करने के लिए ”अग्ररत्न“ सम्मान से सम्मानित किया गया।
डाॅ. गौरव संजय ने हाँग काँग, जापन, कनाडा, यू.के. तथा यूस.एस.ए. से आर्थोपीडिक के विभिन्न क्षेत्रों में फैलोशिप की है। डाॅ. गौरव संजय न केवल आर्थोपीडिक का काम करते है, बल्कि आर्थोपीडिक के क्षेत्र में हड्डियों तथा जोड़ों से सम्बन्ंिधत बीमारियों के ऊपर निःशुल्क जन जागरूकता व्याख्यान देकर जनता को जागरूक कर रहे हैं। डाॅ. गौरव संजय ने सड़क सुरक्षा के ऊपर लगभग 2 दर्जन से ज्यादा शिक्षण संस्थानों में जन जागरूकता व्याख्यान दे चुके हैं। इसके अतिरिक्त डाॅ. गौरव संजय समय-समय पर लोकल रेड़ियो चैनलों एवं आकाशवाणी देहरादून, दूरदर्शन पर भी अपने आर्थोपीडिक बीमारियों से सम्बन्धित भेंटवार्ता के कार्यक्रम प्रसारित कर चुके है। डाॅ. गौरव संजय अब तक लगभग 10 से ज्यादा देशों में अपने अनुभव का आदान-प्रदान कर चुके हैं।

देवभूमि खबर

Related articles