नकल माफियाओं पर गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही अवैध संपत्ति की जांच
मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नकल माफियाओं पर गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही कर अवैध संपत्ति का पता लगा कर सख्त कार्यवाही के लिए डीजीपी उत्तराखंड को निर्देश दिए गए थे
उक्त निर्देश पर डीजीपी श्री अशोक कुमार द्वारा एसटीएफ को नकल माफियाओं पर सख्त कार्यवाही और अवैध संपत्ति की जांच के लिए लगाया गया था
उक्त के क्रम में एसटीएफ ने 21 अपराधियो पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है,जिसमे नकल माफिया हाकम सिंह की बेनामी,अवैध संपत्ति की खोजबीन कर ली गई है
अभियुक्त हाकम सिंह के तहसील मोरी में ग्राम सिदरी में निर्मित रिजॉर्ट और भवन की ज्वाइंट जांच(एसटीएफ व राजस्व पुलिस) में उपरोक्त रिजॉर्ट राज्य सरकार की भूमि पर साथ ही गोविंद वनजीय विहार,पुरोला की जमीन पर अवैध निर्मित पाया गया है
इसके साथ ही दो सेब के बाग भी राज्य सरकार की भूमि को अतिक्रमित कर कब्जा किया जाना प्रकाश में आया है उपरोक्त रिजॉर्ट का रजिस्ट्रेशन होम स्टे के लिए अप्लाई करने के उपरांत सही कागजात न होने पर अभियुक्त द्वारा नही कराया गया और अवैध संचालन किया जा रहा था
गैंगस्टर एक्ट के तहत,अभियुक्त हाकम के 7 बैंक अकाउंट का पता चला है जिसमे लाखो के ट्रांजेक्शन विगत वर्ष में हुए है,इन अकाउंट में अवैध धनराशि 16 लाख से अधिक को फ्रिज कर दिया गया है
इसके अतिरिक्त करीब 5 हजार वर्ग मीटर भूमि कोटगांव,1250 वर्ग मीटर जमीन ग्राम भीतरी,3000 वर्ग मीटर से ज्यादा जमीन कोट गांव के पास साथ ही 2850 वर्ग मीटर जमीन भीतरी के पास,के साथ ही देहरादून में 1000 वर्ग मीटर जमीन पर देहरादून में तीन मंजिला मकान है के रिकॉर्ड एसटीएफ ने जांच में शामिल कर लिए है जिसकी अनुमानित कीमत करोड़ों में होने की संभावना है
चल संपत्ति में इनोवा गाड़ी के साथ अन्य के नाम कुछ वाहनों का पता भी चला है समस्त अवैध रूप से अर्जित संपति पर शीघ्र कानूनी कार्यवाही की जा रही है
धामी के निर्देश पर 21 नकल माफियाओं पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई : डीजीपी देहरादून , 24 सितम्बर ( वार्ता ) उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नकल माफियाओं पर गैंगस्टर एक्ट के तहत और उनकी अवैध संपत्ति पता लगा कर सख्त कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है । English राज्य के पुलिस महआनिदेशक ( डीजीपी ) अशोक कुमार ने शनिवार को बताया कि ऐसे कुल 21 माफ़ियाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है । उन्होंने बताया कि उक्त निर्देश पर स्पेशल टास्क फोर्स ( एसटीएफ ) को नकल माफियाओं पर सख्त कार्रवाई और अवैध संपत्ति की जांच के लिए लगाया गया था । एसटीएफ ने 21 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है । जिसमें नकल माफिया हाकम सिंह की बेनामी , अवैध संपत्ति की खोजबीन कर ली गई है ।

