नपा नई टिहरी की अध्यक्षा श्रीमती सीमा कृषाली ने राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का किया उद्घाटन

नपा नई टिहरी की अध्यक्षा श्रीमती सीमा कृषाली ने राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का किया उद्घाटन
Spread the love

टिहरी।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी, टिहरी गढ़वाल के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन समारोह का आयोजन राजकीय प्राथमिक विद्यालय चवालखेत में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरपालिका नई टिहरी की सम्मानित अध्यक्षा श्रीमती सीमा कृशाली उपस्थित रही। महाविद्यालय की सरंक्षिका डॉ रेनू नेगी ने छात्र छात्रों को शिविर में अनुशासन एवं स्वच्छ आचरण हेतु आवाहन किया ।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा श्रीमती सीमा कृषाली ने छात्र छात्राओं को अनुशासित रह कर शिविर को सफल सम्पादन की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ पीसी पैन्यूली द्वारा किया गया।शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ वीपी सेमवाल, डॉ रजनी गुसाईं द्वारा शिविर व्यवस्था का आयोजन किया गया।महाविद्यालय की स्वयं सेवी मीनाक्षी सेमवाल,रवीना चौहान,अनामिका, चांदनी,दियांशु राणा,हितेश,आशीष आदि छात्र छात्राओं द्वारा मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर डॉ एएम पैन्यूली, विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान, डॉ प्रीति शर्मा, डॉ कविता काला, डॉ आशा डोभाल, डॉ पदमा वशिष्ठ, डॉ सुमन गुसाईं, डॉ के के बंगवाल, डॉ पुस्पा पंवार, सरिता, मान सिंह,अंकित,अजयपाल आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम में डॉ वीपी सेमवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

देवभूमि खबर

Related articles