नवरात्र पर्व में श्रद्धालुओं ने किये माँ नयना देवी मन्दिर के दर्शन
रिपोर्ट । ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास नवरात्र के पहले दिन मन्दिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
यहाँ बता दें माँ नयना देवी मन्दिर में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों के साथ साथ पर्यटकों का भी माँ के दरवार में तांता दिखाई दिया।
माँ नयना देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया । जहाँ मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं ने क्रमवार लाईन लगाई और माँ के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
नयना देवी मंदिर के अलावा घोड़ाखाल, हनुमान गढ़, भीमताल, गुफामहादेव, स्नोव्यू देव मन्दिर में भी श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कीये।

