नई टिहरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर किया प्रतिभाग

नई टिहरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर किया प्रतिभाग
Spread the love

टिहरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के 75 सप्ताह पूर्व मनाए जा रहे “आजादी का अमृत महोत्सव “कार्यक्रम के तहत “सविनय अविज्ञा आंदोलन एवं दांडी मार्च” आधारित विषय पर गोष्ठी एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।

महाविद्यालय की प्राचार्या रेनू नेगी ने छात्र- छात्राओं को आजादी के अमृत महोत्सव में बढ़चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र -छात्राओं को बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में शिवानी राज ने प्रथम,,मानसी पथरियाल ने द्वितीय औऱ कोमल रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम संयोजक डॉ सुशील कगड़ियाल ने प्रथम द्वितीय और तृतीय आने वाले छात्र- छात्राओं और प्राध्यापकों का धन्यवाद ज्ञापित किया

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या रेनू नेगी,कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर सुशील कगड़ियाल , डॉक्टर दिनेश वर्मा ,डॉ प्रीतम सिंह, डॉ अरविंद सिंह रावत, महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ अरुणा सूत्रधर डॉ इंदिरा जुगरान, डॉक्टर निरंजन शर्मा ,डॉ प्रीति शर्मा ,डॉक्टर पूजा रावत, डॉ सोहन सिंह डॉ पुष्पा पंवार,डॉ बीडीएस नेगी आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles