आईएएस प्रतीक जैन ने किया नैनीताल एसडीएम का पदभार ग्रहण
नैनीताल । नैनीताल के एसडीएम विनोद कुमार का स्थानांतरण हो जाने पर आईएएस प्रतीक जैन ने नैनीताल एसडीएम का पदभार ग्रहण कर लिया गया है इससे पहले वे कोश्याकुटौली के एसडीएम थे उनकी जगह विनोद कुमार को कोश्याकुटौली का एसडीम बनाया गया है।राजस्थान निवासी 2018 बैच के आईएस प्रतीक जैन की पहली पोस्टिंग नैनीताल जनपद के कोश्याकुटौली में ही हई थी। उसके बाद उनको नैनीताल की जिम्मेदारी दी गयी है। आज कार्य भार ग्रहण करने के बाद आजद मंच के सदस्य अधिवक्ता खुर्शीद हुसैन ने मुलाकात कर स्वागत किया।नैनीताल की समस्याओं से भी अवगत कराया।

