प्रदेश की राज्यपाल पहुँची सरोवर नगरी, कोविड 19के सम्बंध में की जानकारी प्राप्त

प्रदेश की राज्यपाल पहुँची सरोवर नगरी, कोविड 19के सम्बंध में की जानकारी प्राप्त
Spread the love

ललित जोशी,नैनीताल

नैनीताल – सरोवर नगरी नैनीताल एक सप्ताह के लिये प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य राजभवन पहुॅची। राजभवन पहुॅचने पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। श्रीमती मौर्य ने संक्षिप्त विचार विमर्श कर वर्तमान स्थितियों, विकास कार्यो तथा कोविड-19 के संबंध में जानकारी हासिल की। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रीमती मौर्य आगामी सात नवम्बर तक नैनीताल में प्रवास करेगी।

सरोवर नगरी नैनीताल पहुॅचने पर आईजी कुमाऊॅ अजय रौतेला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह जंगपंागी, अपर आयुक्त संजय खेतवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. भागीरथी जोशी, सामान्य प्रबंधक कुमाऊॅ मण्डल विकास निगम अशोक जोशी, उपजिलाधिकारी विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक राजीव मोहन, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय थापा आदि ने राज्यपाल का स्वागत किया।

देवभूमि खबर

Related articles