मार्च माह से बंद 10वी 12वी के छात्र छात्राओं आज विद्यालय पहुंचे ,हालांकि उपस्थिति बहुत कम रही।

मार्च माह से बंद 10वी 12वी के छात्र छात्राओं आज विद्यालय पहुंचे ,हालांकि उपस्थिति बहुत कम रही।
Spread the love

ललित जोशी ,नैनीताल


नैनीताल ।सरोवर नगरी नैनीताल में उत्तराखंड सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए माह मार्च से बंद 10वीं व 12वीं कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालय खुल गए।

अलबत्ता अभी मुख्यालय एवं निकटवर्ती क्षेत्रों के किसी प्राइवेट आवासीय-गैर आवासीय विद्यालय के आज से खुलने की सूचना नहीं है।
यहाँ बता दें पहले दिन विद्यालयों में 10 से 25 फीसद तक ही विद्यार्थी पहंुचे।
आगे विद्यालय उम्मीद जता रहे हैं कि अगले कुछ दिनों में विद्यार्थियों के विद्यालय आने की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी।
वहीं भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य विशन सिंह मेहता ने एक भेंट में इस संवाददाता को बताया 12वीं के 164 बच्चों में से 21 यानी मात्र 12 फीसद और 10वीं के 131 बच्चों में से 40 बच्चे ही पहुंचे। अलबत्ता सभी विद्यालयों में बच्चे मास्क पहनकर पहुंच रहे हैं।
विद्यालयों में थर्मल स्कैनर तथा कक्षों एवं शौचालयों के बाहर सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था भी की गई है। उल्लेखनीय है कि 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए बोर्ड परीक्षाओं की फीस जमा करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। प्राइवेट-रेगुलर दोनों तरह के परीक्षार्थियों को 10 नवंबर से पहले फीस जमा करनी है

देवभूमि खबर

Related articles