लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने भाजपा सरकार का किया पुतला दहन

लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने भाजपा सरकार का किया पुतला दहन
Spread the love

ललित जोशी, नैनीताल*

नैनीताल । ग्रामीण अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे कि भाजपा सरकार के मातहतों द्वारा आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज किया जिसकी आज तमाम दलों ने घोर निंदा की।यहाँ बता दें नंदप्रयाग-घाट मोटरमार्ग के चौड़ीकरण के मुद्दे पर विधानसभा का घेराव करने पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंका। नगर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम कबडवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता तल्लीताल डांठ पहुंचे ।राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

इस मौके पर कबडवाल ने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार ना ही ग्रामीणों और ना ही बेरोजगारों की बात सुन रही है, उल्टा राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली मातृशक्ति पर बर्बर तरीके से लाठीचार्ज किया जा रहा है।

प्रदर्शन में पूर्व विधायक सरिता आर्या, भीमताल के ज्येष्ठ उप प्रमुख हिमांशु पांडे, दिनेश कर्नाटक, प्रेम शर्मा, कैलाश अधिकारी, गौरव कुमार, बंटू आर्या, योगेश आर्या, राज्य आंदोलनकारी मुन्नी तिवारी, मोहन कांडपाल, सभासद निर्मला चंद्रा, रेखा आर्या व पुष्कर बोरा, धर्मा चंदेल, संजय कुमार, नरेश दुर्गापाल, धीरज कुमार, सोनू कुमार, पवन जाटव, मो. जुनैद, परवेज आलम, रईश भाई व बहादुर बिष्ट आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

देवभूमि खबर

Related articles