नेत्र विशेषज्ञ डॉ विजय जोशी ने की मानवता की मिशाल कायम

नेत्र विशेषज्ञ डॉ विजय जोशी ने की मानवता की मिशाल कायम
Spread the love

रिपोर्ट । ललित जोशी
नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल में बी डी पांडे अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ डॉ0 विजय जोशी ने मानवता की मिशाल पेश कर एक ऐसे मंदबुद्धि व मूकबधिर मरीज के आंख का ऑपरेशन किया जिसे ओ टी में भी कई लोंगों द्वारा पकड़े रखना पड़ा । यह मरीज डॉक्टर व इंजेक्शन को देखते ही डर जा रही थी । लेकिन इसके बावजूद भी इस महिला का मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन हुआ । जिसकी मरीज के परिजनों सहित अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 के एस धामी व अन्य ने खूब सराहना की है ।

अल्मोड़ा के जागेश्वर निवासी शांति देवी के परिजनों ने बताया कि शांति मंदबुद्धि,मूक बधिर होने के कारण अस्पताल, डॉक्टर, नर्स व इंजेक्शन को देखते ही अजीब सी हरकत करने लगती थी । लेकिन डॉ0 विजय जोशी व उनके स्टाफ ने महिला को इशारों में समझाया कि वह स्वयं भी उन्हीं के गांव के हैं । जिसके बाद वह कुछ नार्मल हुई । परिजनों के मुताबिक शांति के इसी व्यवहार के कारण उसका दिल्ली के कई अस्पतालों द्वारा ऑपरेशन करने से मना कर दिया । जिसके बाद शांति के परिजन उसे नैनीताल लाये । जहां नेत्र विशेषज्ञ डॉ0 विजय जोशी ने इस महिला का ऑपरेशन करने का निर्णय लिया और महिला को उसके परिजनों व अस्पताल द्वारा पकड़कर मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया । जिस पर अस्पताल के पी एम एस डॉ0 धामी स्वयं नेत्र विशेषज्ञ डॉ0 विजय जोशी, उनके स्टाफ ऑप्टेमेट्रिक्स महेंद्र सिंह पछाईं व नर्स सरस्वती को बधाई देने पहुंचे ।

यहां उल्लेखनीय है कि नेत्र विशेषज्ञ डॉ0 विजय जोशी सोमवार,मंगलवार व बुधवार को नैनीताल में नेत्र रोगियों का इलाज कर रहे हैं वे अब तक कई लोंगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन कर चुके हैं । डॉ जोशी के अथक प्रयास की चुहुओर प्रशंसा हो रही है

देवभूमि खबर

Related articles