होटल कर्मचारियों की एसडीएम से वार्ता के बाद नहीं निकला समस्या का हल :नरेंद्र पपोला
रिपोर्ट ।ललित जोशी
नैनीताल ।सरोवर नगरी के निकाले गये मनु महारानी होटल कर्मचारियों के क्रमिक अनशन के 26वे दिन जारी रहा जिसमें सोबन सिंह और दलीप चंद्रा बैठे । सभा का संचालन उत्तराखंड होटल कर्मचारी संघ के महामंत्री नरेंद्र पपोला ने किया। सभा को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री वीरेंद्र खकरियाल की मोजूदगी में एक शिष्ट मंडल एस डी एम से मिलने गया ।जिसमे त्रिपक्षीय वार्ता हुई। कर्मचारी संघ ने अपनी बात मजबूती से रखी तथा कर्मचारियो की पूर्व बहाली एवम पूर्ण वेतन की बात रखी परंतु होटल प्रबंधक अपने अड़ियल रवैये पर अड़ा रहा जबकि कर्मचारी कम वेतन पर कार्य करने को तैयार थे वार्ता का कोई भी निष्कर्ष नही निकला तथा एस डी एम ने दोनों पक्षों से लिखित रूप में अपनी शर्तों को प्रस्तुत करने को कह कर वार्ता जारी रखने का आश्वासन दिया। वार्ता सोहार्द पूर्ण वातावरण में पूर्ण हुई।
शिष्ट मंडल में भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री वीरेंद्र खकरियाल, होटल कर्मचारी संघ के महामंत्री नरेन्द्र पपोला, महिपाल सिंह, होटल प्रबंधक पक्ष से नरेश गुप्ता, राजेन्द्र रावत और विशाल सक्सेना रहे। तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बिष्ट, बूथ अध्यक्ष विकास जोशी, जगदीश प्रकाश कर्मचारी नेता,
यूकेडी विधान सभा अध्यक्ष के एल आर्य ने भी एस डी एम से वार्ता की और शीघ्र ही समस्या का समाधान निकालने को कहा। तथा एस डी एम ने वार्ता के माध्यम से समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया।
आज समर्थंन देने वालो में भाजपा विधायक प्रतिनिधि अरविंद पडियार, समाज सेवक नजर अली, आँगनबॉडी कोषाध्यक्ष पुष्पा रावत,ममता भट्ट, विद्यालय संगठन के गोपाल दत्त सनवाल, गोविंद प्रसाद, विकास जोशी, जगदीश प्रकाश, इत्यादि उपस्थित थे।

