सरोवर नगरी में रमजान के पहले दिन दो गुटों में संघर्ष
रिपोर्ट ललित जोशी
नैनीताल, । सरोवर नगरी नैनीताल के तल्लीताल हरिनगर क्षेत्र में रमजान के पहले दिन मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों में रमजान की नमाज के बाद किसी बात पर खूनी संघर्ष हो गया। यहां तक कि लहूलुहान होकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचने के बाद भी दोनों पक्षों के लोग अस्पताल में आपस में भिडते रहे। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। घटना में घायल हुए दोनों पक्षों के एक-एक गंभीर व्यक्ति को हायर सेंटर के लिए रिफर कर दिया गया। जिसकी रास्ते में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
सूत्रोंके अनुसार बुधवार को तल्लीताल स्थित छोटी मस्जिद से रमजान की नमाज के बाद जब लोग बाहर निकल रहे थे, तभी करीब 28 वर्षीय शामिन अंसारी और उसके दो भाई नवाब अंसारी और अरबाज अंसारी व उनके घर की कुछ महिलाएं भी हॉकी तथा लाठी-डंडे आदि लेकर मस्जिद के बाहर खड़े थे।
उन्होंने मस्जिद से नमाज पढ़कर बाहर निकलते ही साहिल व अन्य पर हमला बोल दिया। तब मस्जिद से निकले अन्य लोगों ने दोनों पक्षों को किसी तरह अलग करके उनके घर भेज दिया। किंतु इसके कुछ देर बाद ही दोनों पक्ष पुनः भिड़ गए। घटना में उल्टे पहले हमला करने को आए पक्ष के ही शामिन व नवाब बुरी तरह से घायल व लहूलुहान हो गए। दोनों को बीडी पांडे जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां पुनः दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। इस पर दोनों पक्षों के एक-एक गंभीर घायल को हल्द्वानी रेफर कर दिया। इधर देर शाम जानकारी के अनुसार एक बुरी तरह से घायल व्यक्ति की हल्द्वानी ले जाते समय मौत हो गई है। मामले में तल्लीताल पुलिस अभी जांच में जुटी है, इधर तल्लीताल थाने से जानकारी लेनी चाही तो अनभिज्ञता जाहिर कर दी। जबकि पुलिस के अधिकारियों का मोबाइल नंबर नही लग पा रहे थे।आपसी रंजिश का कारण ज्ञात नही हो पाया।

