पुलिस की एक अनोखी पहल, मूलभूत सुविधाओ की व्यवस्था का संचालन करेगी
देहरादून।पुलिस उप महानिरिक्षक अरुण मोहन जोशी की अनोखी पहल, देहरादून में चिन्हित 98 शेल्टर होम में से 30 संचालित को सुचारू रूप से चलाए जाने के लिए एक पुलिस इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया ,पुलिस टीम पूरे जनपद में बने इन शेल्टर होम में रह रहे 810 लोगो को समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से मूलभूत सुविधाओ की व्यवस्था का संचालन करेगी। जिसमे भोजन के साथ ही दवाओं की भी सुविधाओ का खयाल रखा जाएगा। यदि किसकी को मेडिकल सुविधाओ की भी आवश्यकता होगी तो पुलिस टीम उसका विशेष ख्याल रखेगी। इस पुलिस टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर अनिल शर्मा कर रहे हैं साथ ही उप निरिक्षक विजय भारती, का. राकेश व का. राहुल इस टीम के सदस्य हैं।

