मां गंगा के पावन तट पर श्रीमद् भागवत कथा श्रवण का विशेष महत्व होता है :कौशिक

हरिद्वार।देवभूमि खबर। पूज्य बापूजी सप्तऋषि आश्रम के मैदान में प्रारंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा में राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू ने भागवत कथा का शुभारंभ करते हुए कहा कि आज संसार में भागवत कथा अति आवश्यक है। आज समाज में हर व्यक्ति जीवन जीने के संसाधनों में इतना व्यस्त है कि हमने आज संसार की सारी वस्तुओं को पा लिया लेकिन हम जीवन जीना और कैसे अपनी मृत्यु को यादगार एवं सार्थक बनाएं हम भूल गए। इसलिए इन सभी वस्तुओं को यदि हमें प्राप्त करना है तो हम भागवत कथा का श्रेय करें।
भगवान कृष्ण के जीवन से सीखे की कैसी भी विपत्ति आए कैसे भी कितना बड़ा दुख आए हर हाल में हमें खुश रहना चाहिए। आज कथा के शुभारंभ में पूज्य बापूजी के सदगुरुदेव भगवान श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर रामकुमार दास महाराज, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक व पार्षद अनिरुद्ध भाटी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन करके कथा का शुभारंभ किया गया।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि मां गंगा के पावन तट पर श्रीमद् भागवत कथा श्रवण का विशेष महत्व होता है। चिन्मयानन्द बापू जहां समूचे विश्व में भारतीय संस्कृति के संवाहक के रूप में कार्य कर रहे हैं वहीं देश भर में सेवा प्रकल्पों के माध्यम से वंचित, दरिद्रजनों की सेवा, पर्यावरण व गौ संरक्षण हेतु विशेष अभियान चला रहे हैं। धर्म प्रचार के सामाजिक कार्यों में भी उनका अग्रणीय योगदान रहता है। कथा के समापन पर हरिद्वार की महापौर अनीता शर्मा, अशोक शर्मा, आकाश भाटी, मुरारी लाल गोयल आगरा, श्रीमती विमला लंदन, विजय शर्मा लंदन, अनीमा रानी दत्ता लंदन, तरु बेन पटेल यूएसए और देश-विदेश से हजारों की संख्या में भक्तगण उपस्थित हुए।
इस अवसर पर सचिव ट्रस्टी मयंक वैद्य ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। पार्षद अनिल मिश्रा, अनिरूद्ध भाटी, विनित जौली, विदित शर्मा, रितेश वशिष्ठ, रूपेश शर्मा, सतीशचन्द्र शर्मा समेत अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

