कोरोना वायरस पर रास बिहारी बोस सुभारती विवि में जागरूकता गोष्ठी आयोजित

देहरादून।देवभूमि खबर। रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में कोरोना वायरस के प्रति जनजागरूकता अभियान के अन्र्तगत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का प्रारम्भ में उपस्थित सभी सुभारती परिवार सदस्यों ने विगत वर्ष पुलवामा म ेंहुए शहीदों के लिए मौन रख शहीदों को नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीदेवसुमन सुभारती मेडिकल काॅलेज की प्राचार्य डाॅ. जीवन आशा ने अपने सम्बोधन में व्यक्त किया कि कोरोना वायरस दुनिया के कई देशों में महामारी बन कर फैल चुका है, सुभारती अस्पताल के प्रत्येक स्टाॅफ को कोरोना वायरस से बचने के अनेकों उपाय बताएँ गए तथा साथ ही साथ इस वायरस के प्रति देश के हर नागरिक को जागरूक होने के लिए सन्देश दिया है। उन्होंने यह भी कहा चीन जैसे विशालकाय एवं समृद्धि देश जहाँ से इस वायरस का प्रारम्भ हुआ था उस देश की भी इस वायरस की वजह से अत्यधिक जनहानि एवं आर्थिकहानि हुई है। अतः हमें इस वायरस के प्रति सचेत रहना चाहिए जिस से कि हमारे देश के अन्दर यह वायरस किसी भी प्रकार प्रवेश न कर सके एवं हमारे देश में किसी भी प्रकार की जनहानि एवं आर्थिक हानि न हो। डाॅ. केकेबीएम सुभारती अस्तपाल भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के प्रतिदिए गए प्रत्येक र्निदेशो का पालन कर रहा है तथा अस्पताल प्रबन्धन ने एक पृथक वार्ड भी बनाया है। अगर प्रत्येक भारतीय अपना कार्य अनुशासन एवं जिम्मेदारी से करें तो भारत जल्द ही एक विकसित देश होगा।
संगोष्ठी में अस्पताल के डाॅ. अनिल मोंगिया, डाॅ. आनन्द गोयल, डाॅ. रूपा, डाॅ. सुन्दरियाल एंव ममाइक्रोबायोलाॅजी, पैथोलौजी, बल्डबैंक के वरिष्ठ डाॅक्टर एंव मविश्वविद्यालय के समस्त प्राचार्य व विभागाध्यक्ष, शौक्षिक व गैर-शौक्षिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

