कानून व्यवस्था में महाराष्ट्र आया नम्बर 1 पर
नई दिल्ली।जनता को इंसाफ दिलाने के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे है। दूसरे नंबर पर सिक्किम और हिमाचल प्रदेश हैं। यदि रिपोर्ट के आंकड़ों को देखा जाए कानून व्यवस्था के मामले में सबसे बुरे हाल उत्तर प्रदेश के हैं। टाटा ट्रस्ट ने इंडिया जस्टिस रिपोर्ट 2019 जारी की है। इस रिपोर्ट में दो पार्ट में बांटा गया है। इस लिस्ट में 18 बड़ें राज्य और छोटे राज्यों में (1 करोड़ से ज्यादा आबादी वाले) राज्यों को शामिल किया गया था।
इस रैंकिंग के लिए न्याय के चार प्रमुख स्तंभों का आंकड़ेंवार अध्ययन किया गया है। इन चार स्तंभ में हैं – पुलिस, न्याय व्यवस्था, जेल और कानूनी सहायता। अगर इस लिस्ट को देंखे तो इसमें 18 राज्यों में 10 सबसे अच्छे राज्य महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, ओडिशा, गुजरात, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ हैं। 7 छोटे राज्यों में (1 करोड़ से कम की आबादी) में गोवा नंबर एक है। दूसरे नंबर पर सिक्किम और हिमाचल प्रदेश हैं।
इस रिपोर्ट को तैयार करने में मानकों और मापदंडों की तुलना में बजट, मानव संसाधन, कर्मचारियों का कार्यभार, विविधता, बुनियादी सेवा सुविधाएं और प्रवृत्तियों की कसौटियों पर विश्लेषण किया गया है। इस विश्लेषण के आधार पर ही देश के राज्यों की सूची तैयार की गई है।
