राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. धन सिंह रावत ने पम्पिंग पेयजल योजना तथा ‘बासा‘ होम स्टे कम्यूनिटी किचन एवं पर्यटक सूचना केन्द्र का लोकार्पण किया

पौड़ी।देवभूमि खबर।प्रदेश के सहकारिता, प्रोटोकाल, दुग्ध विकास, उच्च शिक्षा तथा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. धन सिंह रावत आज खिर्सू में ढिक्वाल गांव पम्पिंग पेयजल योजना तथा ‘बासा‘ होम स्टे कम्यूनिटी किचन एवं पर्यटक सूचना केन्द्र ग्वाड़(खिर्सू) का उपस्थित गणमान्य अतिथियों के साथ विधिवत लोकार्पण किया। साथ ही आयोजित कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह को पांच-पाच लाख की धनराशि, बालिकाओं को गौरादेवी कन्या योेजना के तहत 51-51 हजार के चैंक तथा खिर्सू के सभी विद्यालयो के लिए फर्निचर वितरण किया।
लोकार्पण कार्यक्रम में मा. मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को शिरकत करना था, मौसम खराब होने के कारण मा0 मुख्यमंत्री कार्यक्रम में नही पहुंच सके। उन्होने दूरभाष के माध्यम से लोगों को गढ़वाली में संबोधित करते हुए सभी को विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए खिर्सू में शीघ्र आने को कहा। उन्होने कहा कि खिर्सू में ‘बासा‘ होम स्टे कम्यूनिटी किचन एवं पर्यटक सूचना केन्द्र ग्वाड़(खिर्सू) का लोकार्पण हुआ है। कहा कि हमारे नौजवान होम स्टे को अपनाकर अपना स्वरोजगार के साथ ही अन्य लोगों को भी रोजगार दे सकता है। कहा कि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ धन सिंह रावत ने खिर्सू ब्लाॅक में 4100 बच्चों को फर्नीचर की जो सुविधा उपलब्ध कराई है, उसके लिए मा. उच्च शिक्षा मंत्री, जिलाधिकारी और अधिकारी/कर्मचारी बधाई के पात्र है। उन्होंने वर्ष 2020 में बोर्ड की परीक्षा देने वाले बच्चों को शुभ कामनाएं दी।
प्रदेश उच्च शिक्षा तथा राज्य मंत्री डा. रावत ने मा. मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड के निर्देशन में जनपद पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू ब्लाॅक में विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत लागत रूपये 3248.3 लाख की योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यस कर क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात दी। जिसके तहत विकास खण्ड खिर्सू में ढिक्वाल गांव पम्पिंग पेयजल योजना लागत रूपये 2757.69 लाख का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस पेयजल योजना से विकास खण्ड खिर्सू के 27 ग्राम पंचायतों के अधीन 76 राजस्व ग्रामों की कुल 110 बस्तियों के लोगों को शुद्ध पेयजल से आच्छादित किया जायेगा। वहीं खिर्सू क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु इको पार्क खिर्सू की स्थापना हेतु लागत रूपये 275.59 लाख का शिलान्यास, ‘‘बासा‘ एंग्लिंग कैम्प व्यासघाट लागत रूपये 152.02 लाख का शिलान्यास तथा ‘बासा‘ होम स्टे कम्यूनिटी किचन एवं पर्यटक सूचना केन्द्र ग्वाड़(खिर्सू) लागत रूपये 63.00 लाख लोकार्पण भी किया गया। मा. मंत्री डाॅ. रावत ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल के कार्यों प्रशंसा करते हुए कहा कि जिलाधिकारी द्वारा साढे़ 9 माह में जो ‘बासा‘ होम स्टे कम्यूनिटी किचन एवं पर्यटक सूचना केन्द्र ग्वाड़(खिर्सू) बनाया गया है, वह कबीले तरीफ है।
मा. मंत्री डाॅ. रावत द्वारा ‘बासा‘ होम स्टे कम्यूनिटी किचन एवं पर्यटक सूचना केन्द्र ग्वाड़(खिर्सू) को विकसित करने के लिए एक करोड़ देने, 30 दिन में श्रीनगर में पानी की समस्या खत्म करने तथा एक साल के अन्दर पन्थ्या दादा का स्टूच्चू एवं स्मारक सुमाड़ी में बनाये जाने की घोषणा की। कहा कि श्रीनगर में आयोजित होने वाले हिलांस सरस मेला में 300 स्टाल पूरे देश से लगाये जायेंगे, जिसका भव्य आयोजन किया जायेगा। कहा कि 32 करोड़ की लागत से धारी देवी मंदिर बन रहा है। कहा कि शिवानन्द नौटियाल का स्मारक/गेट, टिंचरी माई का स्मारक बना रहे है। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि ग्वाड़ गांव की महिलाओं को फाइव स्टार होटल में भी ट्रेनिंग दी जाये। कहा कि फरवरी-मार्च 2020 में उनके द्वारा अपने विधान सभा क्षेत्र में 40 दिन की यात्रा कर गांवों की समस्याएं सुनकर समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाना है, और इसके लिए जन जागरूकता जरूरी है। कहा कि जो भी गांव नशामुक्त हो जायेगा, उसको एक लाख रूपये दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की घोषणा अनुरूप वर्ष 2020 को रोजगार वर्ष के रूप में मनाया जायेगा। उन्होंने मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की महत्वपूर्ण योजना ‘हर घर में नल और हर नल मंे जल‘ के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्रान्तर्गत मार्च, 2020 तक खिर्सू के हर घर में पानी का नल दंेगे। कहा कि ढिक्वाल गांव पम्पिंग पेयजल योजना उत्तराखण्ड की सबसे बड़ी स्कीम है, जिससे चार हजार परिवारों को पेयजल की सुविधा मिलेगी। कहा कि इस पम्पिंग पेयजल योजना से जो गांव छूट गये हैं, उन्हें भी जल्दी ही मा. मुख्यमंत्री जी से बात करके उसमें जोड़ा जायेगा। कहा कि राज्य सरकार निरन्तर विकास कार्यों में तत्पर है। कहा कि एनआईटी सुमाड़ी लिए 22 करोड़ रूपये की पानी की स्कीम लाॅच की है, जिसका जल्दी ही शिलान्यास किया जायेगा। वहीं एनआईटी के लिए 09 करोड़ रूपये की लागत से बिजली का स्टेशन भी वहां पर बनाने जा रहे हैं। कहा कि एनआईटी के बनने के बाद 10 हजार छात्र-छात्रायें एनआईटी में पढ़ाई करेंगे और 02 हजार छात्र-छात्राओं को वहां रोजगार मिलेगा। कहा कि सीता सर्किट बहुत जल्दी लाॅंच करेंगे, जिसके लिए प्रत्येक को सहयोग करना होगा। कहा कि उनके द्वारा विधान सभा क्षेत्र श्रीनगर में पिछले ढाई साल में 376 कि.मी. सड़क दी गई है और मार्च 2020 तक हर गांव को सड़क उपलब्ध करायेंगे। कहा कि हर घर में शौचालय, उज्जवला गैस कनेक्शन, सौभाग्य बिजली कनेक्शन दे रहे हैं। कहा कि मा. मुख्यमंत्री जी अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के अन्तर्गत प्रत्येक को 05 लाख तक का निःशुल्क उपचार की सुविधा दे रहे हैं। वर्ष 2020 में प्रत्येक हाॅस्पिटल में डाॅक्टर होंगे और विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे पदों पर हजारों युवाओं को नौकरी दी जायेगी। राज्य सरकार महिला समूह को बिना ब्याज के 05 लाख रूपये दे रही है। कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास‘ नारे के साथ ही उनके द्वारा काम किया गया है। कहा कि विधान सभा क्षेत्र श्रीनगर में वर्तमान में 21 हजार 559 बच्चे पढ़ते हैं, 227 प्राईमरी स्कूल, 51 इण्टर मीडिएट, 18 हाईस्कूल एवं 50 जूनियर हाई स्कूल हैं, जो कि चटाई मुक्त और फर्नीचर युक्त हो गये हैं।
मंत्री डा0 धन सिंह रावत ने बासा होम स्टे की उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि बासा-2 के तहत गढ़वाली परम्परा के भवनों में बनाये जाने वाले सभी वास्तुकलाओं के मद्देनजर इसका निर्माण किया जाएगा। यहां तक इनमें ढोल दमाऊ के मंडाण के लिए भी आंगन विकसित किये जाएंगे। सभी बासा होम स्टे को सुरक्षा के लिहाज से सीसी टीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। पहाड़ी परम्परा को देश और दुनिया में लाना उनका संकल्प है। कहा कि जीरो टालरेंस के तहत किसी भी सरकारी वास्तुकला को छः महीने में तैयार करना अपने आप में उपलब्धि है। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी और उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने पहाड़ों में पलायन की समस्या पर कहा कि पलायन पर चर्चा पहाड़ का वासिंदा नहीं बल्कि अन्य प्रान्तों में रह रहे पहाड़ी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि थलीसैंण ब्लाक में पलायन शून्य है। यहां के लोग आज भी अपने पुरूषार्थ के लिए जाने जाते हैं। इस मौके पर उन्होंने सभी महिलाओं को आजीविका से जुड़ा कोई भी कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि महिलाएं समूह बनाकर अचार, पापड़, डेरी उत्पादन आदि कार्यों को बढ़ावा दें। इसके लिए समूहों को पांच-पांच लाख की धनराशि बिना ब्याज का ऋण उपलब्ध करायी जा रही है।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि मुख्यमंत्री के उद्देश्य के अनुरूप जनपद में ‘बासा‘ होम स्टे का निर्माण करवाया गया। कहा कि ‘बासा‘ का निर्माण पहाड़ी शैली को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, ताकि यहां कि पहाड़ी शैली एवं आरक्टैक्ट को जीवित रखा जा सके। कहा कि यह होम स्टे जनपद का ही नहीं प्रदेश का पहला होम स्टे है, जो सरकारी होम स्टे के रूप में एक पहला होम स्टे का माॅडल है। दूसरी तरफ बासा के साथ ही एक और स्ट्रक्र गैबियन माॅडल पर आधारित बनाया गया है। इसके लिए मुनिश शाह और उनकी आर्किटैक्चर टीम को गुजरात से बुलाया गया है। उन्होंने मा. उच्च शिक्षा मंत्री जी द्वारा ‘बासा‘ के लिए की गई एक करोड़ की घोषणा के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस ‘बासा‘ के बाद ‘बासा-2‘ भी बनाया जायेगा। कहा कि इसके लिए अन्य 12 जनपदों से भी लोगों को बुलाकर प्रशिक्षण दिया जायेगा। कहा कि 29 जून, 2019 को गढ़वाल कमिश्नरी गोल्डन जुबली के अवसर पर मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा इसका शिलान्यास किया गया था और आज 06 माह में यह आपके सामने है। इसके लिए उन्होंने ठेकेदार का आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी। कहा कि सामूहिक सहभागिता के आधार पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूरे जनपद में ऐसे कैम्प बना रहे है, जहां टूरिस्ट बढ़ सकता है, वहां पर ‘बासा‘ जैसी चैन बनाकर वहां के स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने मा. मंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके द्वारा कभी भी विकास कार्यों में धनराशि की कमी नहीं आने दी, और जरूरत पड़ने पर अपने विधायक निधि से भी धनराशि दी है। बताया कि यह बिल्डिंग केवल 53 लाख में बनायी गयी है और 10 लाख में बगल में बिल्डिंग तैयार हुई है। उन्होंने स्थानीय लोगों को होम स्टे को स्वरोजगार के रूप में अपनाने का आह्वान किया।
इस दौरान उन्होंने विकासखण्ड के समस्त राजकीय/जूनियर/हाईस्कूलों के चटाई मुक्त अभियान के अन्तर्गत फर्नीचर वितरण, सहकारिता व समाज कल्याण विभाग द्वारा (गौरा देवी कन्या धन) चैकों का वितरण, बासा होम स्टे खिर्सू का लोकार्पण/उद्घाटन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जबकि बासा होम स्टे खिर्सू को महिला समूह उन्नति ग्राम संगठन को दिया। वहीं बासा होमस्टे में पहुंचे अतिथियों का विधिवत स्वागत किया, साथ ही होमस्टे बनाने वाले आर्किटेक्ट प्रशान्त बिष्ट, रक्षित पाण्डे एवं मुनीष शाह, मानुनी पटेल, परासर को सम्मानित किया।
इस मौके पर मा0 मंत्री जी ने पशुपालन, बागवानी, डेरी, मुर्गी पालन आदि के क्षेत्र में कार्य करने वाले दस स्वयं सहायता समूहों को पांच-पांच लाख की धनराशि वितरित किये। जिनमें प्रयास स्वयं सहायता समूह भट्टीगांव, मां राजेश्वरी स्वयं सहायता समूह क्र्याद, दुर्गा माता स्वयं सहायता समूह शिवाल, शक्ति स्वयं सहायता समूह चपलोड़ी, मां उल्केश्वरी देवी स्वयं सहायता समूह सिंगोरी, मां बूंखाल स्वयं सहायता समूह पैठाणी, खुट्टेश्वर स्वयं सहायता समूह ढिकवाली, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वयं सहायता समूह क्वीे, भागीरथी स्वयं सहायता समूह स्वीत तथा ़ जै मां पिठुली स्वयं सहायता समूह बगड शामिल हैं।
कृषि विभाग द्वारा फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना हेतु 80 प्रतिशत अनुदान वितरण के तहत कृषिका सहायता समूह ग्राम मिन्दाण तथा एकता स्वयं सहायता समूह लग्वाल्यूं बगड को वितरित किया गया।
कन्या का नाम कु0 गुंजन पुत्री दिनेश सिंह नेगी ग्राम सिंगोरी, कु0 कमला पुत्री लक्ष्मण सिंह ग्राम मंगलाकोटी, कु0 सोमिया पुत्री सुरेंद्र सिंह रावत ग्राम कोठगी, कु0 अंजली रावत पुत्री त्रिलोक सिंह ग्राम कोठगी, कु0 सोनाली पुत्री राकेश सिंह ग्राम मरखोड़ा, कु0 निकिता पुत्री ओम प्रकाश ग्राम पोखरी, कु0 दीपा पुत्री जगमोहन सिंह ग्राम ग्वाड़, कु0 सिमरन पंवार पुत्री बुद्धि सिंह ग्राम बुदेसु, कु0 ईशा नेगी पुत्री जयवीर सिंह ग्राम ग्वाड़, कु0 तनूजा नेगी पुत्री सुरेंद्र सिंह ग्राम मिन्दाण आदि।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, भाजपा जिला अध्यक्ष संपत सिंह रावत, सलाकार सिचाई, उपध्यक्ष अतर सिह असवाल, उपध्यक्ष गौ सेवा आयोग श्री अणथ्वाल, नगर पालिका अध्यक्ष पौडी यशपाल बेनाम, ब्लाॅक प्रमुख भवानी गायत्री, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनराल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, उपजिलाधिकारी अंशुल सिह, दीपेन्द्र सिह नेगी, अपर्णा ढौडियाल, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, एपीडी सुनिल कुमार, साहसिक खेल अधिकारी के एस नेगी, तहसीलदार सुनील राज सहित संबंधित अधिकारी एवं आम जनमानस उपस्थित थे।

