नगर कांग्रेस कमेटी श्रीनगर ने स्व.राजीव गांधी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

नगर कांग्रेस कमेटी श्रीनगर ने स्व.राजीव गांधी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
Spread the love

श्रीनगर। नगर कांग्रेस कमेटी श्रीनगर ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा आजाद भारत में दिये गये योगदान को याद किया है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में संचार क्रांति व 73वें व 74वें संविधान संशोधन विधेयक पारित कर पंचायतों को सशक्त बनाने के के साथ ही युवाओं को बेहतर भविष्य निर्माण की नींव सहित पूर्वोत्तर राज्यों में शांति स्थापित करने में दिये गये योगदान को याद किया है।

इस अवसर पर नगरपालिका परिषद् अध्यक्ष पूनम तिवारी,नगर कांग्रेस अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह नेगी पी सी सी प्रदीप तिवारी हिरा लाल जैन भगत सिंह डागर लाल सिंह नेगी रणजीत धनाई गीत नेगी मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles