डीएम ने रुरबन मिशन के तहत संचालित की जा रही स्मार्ट क्लास और पम्पिंग स्टेशन का किया अवलोकन

डीएम ने रुरबन मिशन के तहत संचालित की जा रही स्मार्ट क्लास और पम्पिंग स्टेशन का किया अवलोकन
Spread the love

देहरादून।जिलाधिकारी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय भोगपुर (प्रथम) में रुरबंन मिशन के तहत संचालित की जा रही स्मार्ट क्लास का भी किया अवलोकन। अवलोकन के दौरान विद्यालय की भवन में आ रही सीलन को दूर करते हुए विद्यालय की मरम्मत के दिये निर्देश। साथ ही सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि बरसात के पश्चात महादेव खाला में आई हुई सिल्ट को हटाने का भी कार्य करें।
इस दौरान रानीपोखरी में रूरबन मिशन के तहत स्थापित किए जाने वाले हॉट/क्लस्टर का भी किया गया निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी और परियोजना निदेशक डीआरडीए को निर्देशित किया कि पर्यटकों को हॉट स्थल पर स्थानीय कल्चर से अवगत कराने तथा स्थानीय उत्पाद और

व्यंजन व्यंजनों की बिक्री करने पर की योजना पर करें कार्य करें।
इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा रूरबन मिशन के तहत जीवन वाला (डोईवाला) में स्थापित किए जाने वाले पंपिंग स्टेशन का भी अवलोकन किया। इसी से सटे जीवनवाला प्राथमिक विद्यालय में जर्जर हुए पेड़ों की कटिंग और लॉपिंग करवाने के उप जिलाधिकारी को दिए निर्देश।

इस अवसर पर निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री वन पंचायत सलाहकार करण वोहरा, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती नितिका खंडेलवाल, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश वरुण चौधरी, परियोजना निदेशक डीआरडीए विक्रम सिंह, अधिशासी अभियंता जल संस्थान नमित रमोला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles