2 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलभट्टा पुलिस की कार्रवाई

2 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलभट्टा पुलिस की कार्रवाई
Spread the love

ऊधमसिंह नगर।जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलभट्टा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 15.33 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। 16 मार्च 2026 को थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व में गठित टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान अभियुक्त शिव कुमार पुत्र रामजीवन, निवासी पुरानी मंडी, रेलवे स्टेशन के पास, थाना किच्छा के कब्जे से प्लास्टिक के डिब्बे में रखी 15.33 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई।

बरामदगी के आधार पर थाना पुलभट्टा में अभियुक्त के खिलाफ एफआईआर संख्या 45/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

देवभूमि खबर

Related articles