पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पीएम पद के लिए प्रणब मुखर्जी को खुद से बेहतर विकल्प करार दिया

Spread the love

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की किताब ‘द कोलिशन इयर्स’ (1996-2012) के विमोचन कार्यक्रम में कांग्रेस समेत कई बड़े नेता शिरकत कर रहे हैं. इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीताराम येचुरी समेत कई बड़े नेता मौजूद हैं.
कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पीएम पद के लिए प्रणब मुखर्जी को खुद से बेहतर विकल्प करार दिया. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि प्रणब दा अपनी मर्जी से राजनेता बने थे, लेकिन मेरे राजनेता बनना एक इत्तेफाक था. उन्होंने आगे कहा कि प्रणब दा को देश की टॉप पोस्ट के लिए चुने जाने का शिकवा करने का पूरा हक है. पूर्व पीएम ने ये भी कहा कि प्रणब मुखर्जी पीएम पद के लिए बेहतर उम्मीदवार थे लेकिन तब उनके पास कोई और विकल्प नहीं था.
जब प्रणब से पूछा गया कि जब सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद के लिए मनमोहन सिंह का चुनाव किया, तो आपको कैसा लगा, तब उन्होंने कहा कि इससे मैं तनिक भी निराश नहीं हुआ. मुझे लगा कि उस समय मैं भारत का प्रधानमंत्री बनने के योग्य नहीं हूं.
पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, ‘मेरी इस अयोग्यता की सबसे बड़ी वजह यह भी थी कि मैं ज्यादा समय राज्य सभा का सदस्य रहा हूं. सिर्फ साल 2004 में लोकसभा सीट जीती थी. मैं हिंदी नहीं जानता था. ऐसे में बिना हिंदी जाने किसी को भारत का प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहिए.
इस किताब का प्रकाशन रूपा पब्लिकेशन्स ने किया है. इसमें मुखर्जी की 1996 से शुरू हुए सफर को ट्रैक किया गया है.

देवभूमि खबर

Related articles