सरकारों ने ग्राम बरसुण्ड मे पिछले दस सालों से ग्राम वासियो की मांगों को किया अनदेखा: इं० डीपीएस रावत

सरकारों ने ग्राम बरसुण्ड मे पिछले दस सालों से ग्राम वासियो की मांगों को किया अनदेखा: इं० डीपीएस रावत
Spread the love


चौबट्टाखाल : गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी इंजीनियर डीपीएस रावत व उनके सहयोगी ग्रामवासी संतोष बिष्ट ने बीजेपीऔर कांग्रेस पर विकासखंड पोखडा ग्राम बरसुण्ड की उपेक्षा का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा के अंतर्गत विकासखंड पोखडा ग्राम बरसुण्ड (कुणजखाल)  ग्राम वासियो ने भाजपा विधायक व सांसद  तीरथ सिंह रावत औऱ कांग्रेस भाजपा सांसद / विधायक  सतपाल महाराज को अपना पूर्ण समर्थन यह सोचकर दिया था कि गांव का विकास होगा लेकिन दोनों दलों ने अपने कार्यकालों में क्षेत्र की उपेक्षा की। उन्होंने कहा कि सड़क से ग्राम बरसुण्ड तक पहुंचने मे चार किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है स्वास्थ्य को लेकर क्षेत्र के लोगों को काफी मुशिकलों का सामना करना पड़ता है।।

डीपीएस रावत ने कहा कि पिछले 20 सालों से चौबट्टाखाल विधानसभा मे भाजपा और कांग्रेस की सरकार रही है पर विकास केवल नेताओ का ही हुआ है। सांसद विधायक निधि मे खूब भ्रष्टाचार फल फूल रहा है, जिसका नतीजा आज क्षेत्रीय जनता भुगत रही है। पूरे  विधानसभा मे कई गावं आज भी सड़कों से वंचित है।कई गांव मे आज भी बिना डामरीकरण के वाहन चल रहे हैं।

डीपीएस रावत ने कहा कि अगर चौबट्टाखाल विधानसभा से उत्तराखंड रक्षा मोर्चा के विधायक जीतकर आता है तो ग्राम वासियो की मांग पर विकास की रूप रेखा तैयार होगी और पांच साल के अन्दर जनता के हाथों ही भूमि पूजन होगा।

देवभूमि खबर

Related articles