अल्मोड़ा-भैसियाछाना विकास खंड के धौलछीना में मिनी स्टेडियम को मिली स्वीकृति

अल्मोड़ा-भैसियाछाना विकास खंड के धौलछीना में मिनी स्टेडियम को मिली स्वीकृति
Spread the love

अल्मोड़ा ।विकास खंड भैसियाछाना के धौलछीना में मिनी स्टेडियम की लंबे समय से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व ग्राम प्रधानों के द्बारा मांग पर स्वीकृति मिलने पर हर्ष जताते हुए विधायक रघुनाथ व  पूर्व राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलखुवाल क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ग्राम प्रधानों ने शुक्रिया अदा किया गयी।

क्षेत्रवासियों ने ब्लाक स्तर की खेलने प्रतियोगिता के बच्चों के जोखिम उठाना पड़ता है ब्लाक स्तर पर मिनी स्टेडियम न होने से बच्चो को खेल प्रतियोगिता के लिए या तो बाडेछीना या फिर अल्मोड़ा जो रीठागाड क्षेत्र काफी दूर है।

प्रताप सिंह नेगी रीठागाडी दगड़ियों संघर्ष समिति के अध्यक्ष का कहना है क्षेत्र की जन समस्यायों के लिए समिति बार बार अवगत करा रही है लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा जन समस्यायों अनदेखी की जा रही है। प्रताप सिंह नेगी ने नाराजगी जताते हुए शासन-प्रशासन को जल्द से क्षेत्रीय जन समस्यायों पर ठोस क़दम उठाकर समाधान करने का मांग की।

धौलछीना मिनी स्टेडियम के लिए बार बार मांग करने वाले ग्राम प्रधान दीवान सिंह मेहता, ग्राम प्रधान दीवान सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान महेश बोरा,भूपाल सिह सरपंच, राजेन्द्र बोरा ,योगेश ग्राम प्रधान,नवीन सिह ग्राम प्रधान,खस्टी बल्ल पांडे ग्राम प्रधान,गिरीश शर्मा, कुन्दन सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह, भगवान सिह जगदीश राम,ग्राम प्रधान दौलत सिंह आदि थे।

देवभूमि खबर

Related articles