सरकार अपने चंद मंत्रियों और कार्यकर्ताओं के रिश्तेदारों को रोजगार दे रही है :श्रीनिवास

सरकार अपने चंद मंत्रियों और कार्यकर्ताओं के रिश्तेदारों को रोजगार दे रही है :श्रीनिवास
Spread the love

हरिद्वार। यूथ कांग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी उत्तराखंड के दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन वह हरिद्वार पहुंचे। प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर मोदी सरकार और त्रिवेंद्र सरकार को घेरा। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड सरकार यहां के युवा के बारे में कुछ सोच नहीं रही है। उत्तराखंड सरकार के खिलाफ युवाओं में भारी गुस्सा है। ये सरकार अपने चंद मंत्रियों और कार्यकर्ताओं के रिश्तेदारों को रोजगार दे रही है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इस सरकार के पास युवाओं को रोजगार देने के लिए कोई विजन नहीं है ये तो बस टेलीविजन सरकार है।यूथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम विशाल देव ने कहा है कि प्रदेश और देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। मोदी सरकार युवाओं को पकौड़े तल कर रोजगार करने की सलाह देती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवा बीजेपी सरकार से त्रस्त हैं 2022 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

देवभूमि खबर

Related articles