फ्रेंड्स सोसाइटी ने त्यूनी में किया कम्युनिटी इवेंट आयोजित
त्यूनी। फ्रेंड्स ऑफ सोसियो डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा आयोजित सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं और एचआरजी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर अपर परियोजना निदेशक संजय थपलियाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एचआईवी से बचाव के बारे में जानकारी दी।डॉ ज्योति चौहान ने महिलाओं को स्वास्थ्य के सम्बंध में जानकारी दी।उन्होंने कहा कि स्वच्छ माहौल होने पर पूरा वातावरण के साथ हमारा स्वास्थ्य भी स्वच्छ होता है। टेक्निकल सपोर्ट यूनिट देहरादून से आये एमएंडई वासुदेव एवं बीर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिलाओं को रोजगार के लिए प्रेरित किया ।उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से रोजगार के अवसर तलाशे जा सकते हैं। इस अवसर पर नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता आयोजित किया गया।विजेताओं को संस्था के परियोजना निदेशक एवं अपर परियोजना निदेशक द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक अखिलेश व्यास ,संस्था सचिव संजय थपलियाल,टेक्निकल सपोर्ट यूनिट के पीओ बीर सिंह ,एम एंड ई वासुदेव , परियोजना प्रबंधक रचना ,डॉ ज्योति चौहान,क्षेत्र पंचायत सदस्य विनीता देवी संस्था की काउंसलर अंजू ,संस्था की आउट रीच वर्कर कुमारी रचना ,कार्यक्रम की एमएंडईं सुमन,संस्था की पीयर एजुकेटर सुमित्रा देवी ,विनीता देवी ,रमिता सहित कई महिलाएं उपस्थित थी।

