सचिवालय संघ के अध्यक्ष एवं भजन गीत के निर्माता श्री दीपक जोशी ने राकेश महर द्वारा लिखित एवं स्वरबद्ध भजन गीत को यूट्यूब चैनल रासो फ़िल्म पर किया लॉॅच

सचिवालय संघ के अध्यक्ष एवं भजन गीत के निर्माता श्री दीपक जोशी ने राकेश महर द्वारा लिखित एवं स्वरबद्ध भजन गीत को यूट्यूब चैनल रासो फ़िल्म पर किया लॉॅच
Spread the love

देहरादून।श्रावण मास के पावन अवसर पर सचिवालय संघ एवं पदाधिकारी उभरते गायक कलाकार श्री राकेश महर द्वारा लिखित एवं स्वरबद्ध भजन गीत को सचिवालय संघ के अध्यक्ष एवं भजन गीत के निर्माता श्री दीपक जोशी द्वारा विधिवत रूप से रासो फ़िल्म यूट्यूब पर लॉंच किया गया।

     सचिवालय परिवार के उभरते गायक कलाकार श्री राकेश महर द्वारा लिखित एवं स्वरबद्ध इस भजन गीत को आज की गरिमामयी उपस्थिति में सचिवालय संघ के अध्यक्ष एवं इस भजन गीत के निर्माता श्री दीपक जोशी द्वारा विधिवत रूप से लॉंच करते हुये सम्पूर्ण सचिवालय परिवार की ओर से श्री महर को इस भजन के गायन एवं लॉचिंग की बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। सचिवालय संघ के समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति में इस भजन के लॉंचिग के अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष श्री सुनील लखेडा, महासचिव श्री विमल जोशी व समस्त पदाधिकारियों द्वारा श्री महर को इस उपलब्धि की विशेष बधाई देते हुये उन्हें भविष्य में भरपूर सहयोग हेतु आश्वस्त किया गया।

सचिवालय संघ के कार्यालय में  भजन गीत की लॉंचिग के अवसर पर गायक श्री राकेश महर के साथ इस भजन को तैयार करने वाली पूरी टीम के रूप में संगीतकार मास्टर विशाल शर्मा, कोरियाग्राफर श्री अंकुश सकलानी, सह निर्माता श्री विरेन्द्र सिंह गुसाई, श्री सुरेश महर, श्री राजेश महर, निर्माता श्री दीपक जोशी एवं निर्देशक श्री युवी नेगी युद्धवीर की आकर्षक उपस्थिति रही। सचिवाल संघ द्वारा इस भजन को तैयार करने वाली पूरी टीम का गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। साथ ही सचिवालय परिवार से इस भजन गीत को अधिक से अधिक लोगों तक पहुॅचाने हेतु उक्त गीत केे लिंक को शेयर करने की अपील की गयी।

इस अवसर पर सचिवालय संघ के उपाध्यक्ष श्री सुनील लखेडा, महासचिव श्री विमल जोशी, संघ के पदाधिकारी श्री जे0पी0 मैखुरी, श्री देवेन्द्र रावत, श्री किशन असवाल, श्री अरविन्द कुमार, श्री चन्दन बिष्ट आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles