राज्य आन्दोलनकारियों की मांगो को लेकर मंच शिष्ट मंडल नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह से मिला
देहरादून।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच एक शिष्ट मण्डल राज्य आन्दोलनकारियो की मांगो को लेकर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह से मिला।
आंदोलनकारी मंच ने नेता प्रतिपक्ष को ज्ञापन देकर बिन्दुवार चर्चा की । मंच पदाधिकारियों ने कहा कि 10% क्षैतिज आरक्षण का एक्ट राजभवन में 06-वर्षो से कैद पड़ा है लेकिन अभी तक ना ही सरकार और ना ही शासन द्वारा कोई सकारात्मक पहल दिखाई दी जिससे लोगो में आक्रोश व्याप्त है।
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने मंच को विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा पूर्व में भी राज्य आन्दोलनकारियो की मांगो को पुरजोर तरीके से उठाया गया और अब अभी उतनी ही सिद्धत से मामलो को उठाएंगे।
महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष से विशेष रूप से कहा कि आप राज्य आन्दोलनकारियो की भावना के अनुरूप बेहतरीन तरीके से मांग को रखने की कृपा करे। यदि हमारी सरकार आई तो निश्चित रूप में राज्य आन्दोलनकारियो की मांगो को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे।
शिष्ट मण्डल में प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी , रामलाल खंडूड़ी, सतेन्द्र भंडारी, प्रदीप कुकरेती, सुमित थापा, राजेश पान्थरी, विनोद असवाल आदि मौजूद थे।


