समिति ने मजदूर दिवस के उपलक्ष में क्षेत्र में मजदूरों को खाने के साथ हलवा किया वितरित
देहरादून।सरस्वती विहार विकास समिति अजबपुर खुर्द देहरादून ने लगातार 33 वें दिन 330 खाने के पैकेट हरिद्वार बायपास पुलिस चौकी के माध्यम से वितरित किए । समिति ने मजदूर दिवस के उपलक्ष में क्षेत्र में मजदूरों के लिए हलवा भी वितरित किया और उनको भरोसा दिलाया कि जब तक वह लोग यहां पर है समिति उनका पूरा ख्याल रखेगी। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री पंचम सिंह बिष्ट, सचिव श्री गजेंद्र भंडारी ,उपाध्यक्ष श्री कैलाश तिवारी ,मंत्री श्री सुबोध मैठाणी, प्रचार सचिव श्री सोहन सिंह रौतेला ,श्री आशीष गुसाईं ,श्री दीपक काला ,श्री नितिन मिश्रा ,श्री पुष्कर सिंह गुसाईं ,श्री कैलाश रमोला, श्री विनोद सिंह पुंडीर ,श्री कुलानंद पोखरियाल ,श्री दीपक रावत ,श्री देवेंद्र बिष्ट ,श्री ललित तड़ियाल, श्री कमल बिष्ट ,श्री उपेंद्र काला, श्री अनिल गुसाईं ,श्री संतोष नेगी आदि उपस्थित थे।

