मनोज बने अखिल भारतीय योगा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष

Spread the love

देहरादून।अखिल भारतीय योग संगठन की बैठक परेड ग्राउंड स्तिथ एक होटल में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश सेमवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में प्रदेश कार्यकरणी को लेकर सर्वसम्मति से मनोज रावत को प्रदेश अध्यक्ष , राजकिशोर उपाध्यक्ष, संदीप शाह सचिव ,हरीश जोशी संगठन मंत्री ,बबिता मीडिया प्रभारी एवं लक्ष्मण सिंह व दीप्ति रावत को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश सेमवाल ने कहा कि संगठन योगा प्रशिक्षित की लड़ाई 2006 से लड़ती आ रही है उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने योगा प्रशिक्षितों को लेकर कैबिनेट में प्रस्ताव पारित किया लेकिन उसके बाबजूद कोरे आश्वासन दिए गए। उन्होंने कहा की यदि सरकार कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है तो संगठन कोई की कदम उठाने को तैयार है।नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मनोज रावत ने कहा कि यदि सरकार योग प्रशिक्षितों की नियुक्ति नहीं करती है तो संगठन उग्र आन्दोलन के लिये बाध्य हो जाएगा।जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ,प्रदेश पदाधिकारी , निशा आर्य,अरुण कुमार ,नवीन चन्द्रा ,विजय कुमार आदि उपस्तिथ थे।

देवभूमि खबर

Related articles