मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने डाकरा में वृक्षारोपण किया एवं बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास मे विधायक गणेश जोशी, खजान दास, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, मेयर ऋषिकेश अनीता मंमगाई वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इसके उपरान्त मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने डाकरा में वृक्षारोपण किया एवं बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने भाजपा महानगर कार्यालय में पंचांग पूजन एवं विष्णु महायज्ञ में प्रतिभाग किया तथा गरीबों को कम्बल वितरित किये। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, विधायक गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल ‘गामा’, एवं भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles