मुख्यमंत्री ने की नंदप्रयाग घाट क्षेत्र की सड़क को डेढ़ लेन करने की घोषणा
देहरादून।मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने आज नंदप्रयाग घाट क्षेत्र की सड़क को डेढ़ लेन करने की घोषणा की है। इस पर त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री जी ने वित्त, नियोजन व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनता की इस मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती मुन्नी देवी शाह ने उन्हें पूरी वस्तुस्थिति के साथ ही क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। कहा कि जन समस्याओं को लेकर सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। नंदप्रयाग घाट मोटर मार्ग को डेढ़ लेन करने की ग्रामीणों की मांग जायज है। इस पर कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए हैं।

