निजी अस्पताल कम से कम 70 प्रतिशत बेड कोविड के लिए आरक्षित कर दें :मुख्यमंत्री

निजी अस्पताल कम से कम 70 प्रतिशत बेड कोविड के लिए आरक्षित कर दें :मुख्यमंत्री
Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में कहा है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीतने के लिए सभी के समन्वित प्रयासों की जरूरत है। सरकारी और निजी सभी के उपलब्ध संसाधनों का अनुकूलतम उपयोग जरूरी है। इस तरह से प्रबंधन किया जाए कि कोविड संक्रमितों के ईलाज के दौरान चिकित्सा कर्मियों के खुद संक्रमित होने पर भी व्यवस्था में व्यवधान न आए। ओपीडी के लिए लोगों को ई-संजीवनी पोर्टल का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाए। मुख्यमंत्री ने सभी निजी अस्पतालों से अनुरोध किया कि वह अपने यहां कम से कम 70 प्रतिशत बेड कोविड के लिए आरक्षित कर दें। साथ ही आक्सीजन, वेंटीलेटर की आवश्यकता होने पर सरकार को अवगत कराएं। उन्होंने निजी अस्पतालों को सुरक्षा देने के लिए जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने बैठक में बताया कि स्पोर्ट्स स्टेडियम रायपुर में 1000 बेड का कोविड केअर सेन्टर बनाया जा रहा है। इसमें ऑक्सीजन का सपोर्ट भी होगा। कोरोनेशन में 100 बेड की क्षमता विकसित की जा रही है। जौलीग्रांट अस्पताल में प्रयाप्त बेड उपलब्ध हैं। यहां 150 बेड और लगाए जाएंगे ।एम्स ऋषिकेश में चार सौ बेड एक्टिवेट हो जाएंगे। महंत इंद्रेश में 80 आईसीयू बेड है। राज्य सरकार इन्हें ऑक्सीजन उपलब्ध कराएगी ।कैंट बोर्ड चिकित्सालय में 150 बेड कोविड-19 आरक्षित कर लिए गए हैं ।सभी निजी अस्पतालों द्वारा कोविड से लड़ाई में में हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया गया है ।

बैठक में कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी सचिव श्री पर शैलेश बगोली प्रभारी सचिव डॉ पंकज कुमार पांडे डीएम श्री आशीष श्रीवास्तव हिमालयन विश्वविद्यालय जौली ग्रांट केबीसी डॉक्टर विजय पाना सहित एम्स ऋषिकेश श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के प्रतिनिधि उपस्थित थे ।

देवभूमि खबर

Related articles