राज्यपाल ने ‘नारी सशक्तीकरण’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से किया प्रतिभाग

राज्यपाल ने ‘नारी सशक्तीकरण’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से किया प्रतिभाग
Spread the love

देहरादून। राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने आज राजभवन से देव संस्कृति विश्वविद्यालय में गायत्री तीर्थ-शांतिकुंज स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर ‘नारी सशक्तीकरण’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण को दर्शाते अब तक के ओलंपिक खेलों की श्रृंखला में सर्वाधिक पदक महिला खिलाड़ियों की वजह से ही भारत को मिले हैं। मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि आज नारी सशक्त है। मुझे इस बात का आनंद है कि अखिल विश्व गायत्री परिवार जैसे संगठन विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों के द्वारा नारी सशक्तिकरण हेतु सार्थक व सकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं।

देवभूमि खबर

Related articles