कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य ने किया नामांकन

कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य ने किया नामांकन
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी।

नैनीताल । 58 विधानसभा नैनीताल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इससे पूर्व उन्होंने नयना देवी मंदिर में पूजा अर्चना भी की । संजीव आर्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एस डी एम कार्यालय गए और उन्होंने अनुमोदक व प्रस्तावक सतीश नैनवाल की मौजूदगी में नामांकन पत्र संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन को सौपा।

नामांकन पत्र जमा करने के बाद बाहर खड़े कार्यकर्ताओं ने उनके फूल माला पहनाकर स्वागत किया । इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम क़ाबडवाल, सुरेश चंद्र, खुशाल हालसी, रवि बिष्ट, हरीश बिष्ट, अमित साह, पवन कुमार,गोपाल बिष्ट,राजेश वर्मा, मंजू बिष्ट समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles