उत्तराखंड सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ ने टीकाकरण प्रारंभ करवाने पर मुख्य सचिव का किया आभार व्यक्त
देहरादून।उत्तराखंड सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ ने कल से सचिवालय में 18 वर्ष से ऊपर के कार्मिकों व उनके परिजनों के लिए टीकाकरण केंद्र प्रारंभ करने पर मुख्य सचिव का आभार व्यक्त किया।
उत्तराखंड सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने बताया कि गत दिन संघ ने मुख्य सचिव से कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सचिवालय में टीकाकरण केंद्र खोलने का अनुरोध किया था जिस पर मुख्य सचिव ने कल 10 मई को अपनी सहमति प्रदान की थी एवं उत्तराखंड सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ को आश्वासन दिया था कि एक-दो दिन में सचिवालय के अंदर 18 वर्ष से ऊपर के कार्मिकों व उनके परिजनों के लिए टीकाकरण केंद्र प्रारंभ कर दिया जाएगा उसी के क्रम में 12 मई से सचिवालय के अंदर 18 वर्ष से ऊपर के कार्मिक व उनके परिजनों के लिए टीका लगाया जाने का कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएगा उत्तराखंड सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ मुख्य सचिव आभार व्यक्त करता है ।
इस अवसर पर सचिवालय संघ के पूर्व महासचिव श्री राकेश जोशी उपस्थित थे ।

