उत्तराखंड क्रांति दल के सभी प्रकोष्ठ हुए भंग :हरीश पाठक

उत्तराखंड क्रांति दल के सभी प्रकोष्ठ हुए भंग :हरीश पाठक
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकारी अध्यक्ष हरीश पाठक ने कहा कि दल का आगामी द्विवार्षिक महाधिवेशन 15 – 16 मई को होना सुनिश्चित किया गया है। महा अधिवेशन को देखते हुए दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट जी के निर्देश पर दल के सभी प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।

पाठक ने कहा कि कोविड-19 के नियमों को देखते हुए कम से कम लोगों को महा अधिवेशन के लिए निर्वाचित 5 – 5 डेलिगेट्स बनाने का प्रस्ताव है ताकि दल का द्विवार्षिक महा अधिवेशन विधिवत तरीके से कराया जा सके। प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं की हालत बद से बदतर हो चुकी है सरकार चुनाव में व्यस्त है अस्थाई राजधानी देहरादून में सभी अस्पताल भरे हुए हैं कहीं पर भी खाली बेड मिलना मुश्किल हो रहा है आम जनता परेशान है एक तो पूरे विश्व में महामारी फैली हुई है स्वास्थ्य केंद्रों में समुचित चिकित्सा नहीं मिलने के कारण मरीज परेशान है इंजेक्शन भी नहीं मिल पा रहे हैं उत्तराखंड क्रांति दल मांग करता है कि कोरोना से जिस व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है उसके परिवार को इसको आपदा मानते हुए मुआवजा दिया जाना चाहिए बहुत से परिवार अपने मुखिया को खो चुके हैं उनको अब रोटी का संकट पैदा हो गया है सरकार को चाहिए कि उनको उचित मुआवजा दे। पर्वतीय क्षेत्रों में सभी अस्पताल सिर्फ रेफर सेंटर बनकर रह गए हैं स्वास्थ्य विभाग सिर्फ बयानबाजी तक रही सीमित है सिर्फ चालान काटने से कोरोना से मुक्ति नहीं मिलेगी उसके लिए समुचित प्रयास करने होंगे। कोरोना से ज्यादा सिस्टम भारी पड़ रहा है अस्पताल में जांच के इंतजार में मरीजों का दम फूल रहा है रेमेडिसिविर इंजेक्शन नहीं मिल पा रहा है शहरों में एंबुलेंस मिल नहीं पा रही है।

देवभूमि खबर

Related articles