आंदोलनकारी खत्री ने कोरोना से दिवंगत हुए आत्माओं की मोक्ष प्राप्ति के लिए किया हवन
देहरादून।।कोरोना संक्रमण से दिवंगत हुए स्वतंत्रता सेनानी, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, पत्रकार व आम जन की मोक्ष प्राप्ति के लिए राज्य आंदोलनकारी और जिला रेडक्रास सोसायटी के जिला सदस्य श्री मोहन खत्री ने गनियाल गांव मे स्थित माता भरना देवी मंदिर मे हवन का आयोजन किया
पंडित पंकज जोशी के सान्निध्य मे गनियाल गांव मे स्थित माता भरना देवी मंदिरमे आयोजित हवन पूजन में । दिवंगत हुए लोगो के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी किइनके परिवार को संबल प्रदान करे।
आंदोलनकारी खत्री ने कहा कि कोरोना काल ने कई घरों के जीवन को लील लिया है ।उन्होंने कहा कि हवन का आयोजन उन आत्माओं की शांति और उनके परिवार को दुःख को सहने की क्षमता प्रदान करने के लिए किया गया है उन्होंने कहा कि उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की की यह बीमारी जल्द खत्म हो और संसार मे शांति का माहौल तैयार हो ।वे आम नागरिक जो अस्पतालोऔर घरो मे रहकर इस संक्रमण से लड रहे है ईश्वर उनको भी संबल प्रदान करे ।
हवन मे श्री मोहन खत्री, श्रीमती ममता खत्री, प्रणव सिह, बंटी शाह, राहुल भंडारी, केशव सिह व संतोष दास शामिल थे ।

