उत्तरकाशी में गंगोत्री पुरोहितों का कांग्रेस पार्टी को समर्थन

उत्तरकाशी में गंगोत्री पुरोहितों का कांग्रेस पार्टी को समर्थन
Spread the love

विनीत उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में गंगोत्री पुरोहितों द्वारा लगातार कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिया जा रहा है तो वहीं आज देवस्थानम बोर्ड भंग होने को लेकर कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक विजयपाल सजवान सहित नगर पालिका अध्यक्ष रमेश से मांग को भी सम्मानित किया गया ।

गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने आज अनुयोजित देवस्थानम बोर्ड के तानाशाही निर्णय को भंग करवाने की लड़ाई में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगोत्री से पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण की भागीदारी और प्रदेश कांग्रेस के महत्वपूर्ण योगदान के लिए धन्यवाद कर जीत का आशीर्वाद दिया।
इस दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि ये प्रदेश कांग्रेस के साथ गंगोत्री से हमारे सजग प्रहरी सजवाण जी के अथक प्रयासों ओर स्पष्ट संदेश का नतीजा ही है कि उत्तराखंड सरकार को देवस्थानम बोर्ड को वापस लेने का फैसला लेना पड़ा। ज्ञात हो कि प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने भी अपने तीर्थ पुरोहितों को अश्वस्त किया था कि यदि वर्तमान की भाजपा सरकार जबरदस्ती थोपे गए इस अनुयोजित बिल को वापस नही लेगी तो 2022 के बाद कांग्रेस की सरकार बनने के उपरांत हमारा पहला काम होगा इस अनुयोजित बोर्ड को भंग करना।

इस दौरान गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव पं. सुरेश सेमवाल ने कहा कि इस लड़ाई में सजवाण जी के अथक प्रयासों की बदौलत हमे इस लड़ाई को जीतने में काफी मदद मिली। उत्तरकाशी में तीर्थ पुरोहितों के साथ स्थानीय कांग्रेस के सहयोग से जो एतिहासिक रैली यहां हुई, उसी का नतीजा है कि सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा।
इस दौरान सभी तीर्थ पुरोहितों ने माँ गंगा से सजवाण जी के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर जीत का आशीर्वाद दिया।

देवभूमि खबर

Related articles