उक्रांद सरंक्षक त्रिवेंद्र 9 जनवरी को रखेंगे 24 घण्टे का उपवास
देहरादून।उत्तराखंड क्रान्ति दल के संरक्षक श्री त्रिवेंद्र सिंह पंवार किसान नेताओं के समर्थन में 9 जनवरी को देहरादून घंटाघर स्थित स्व०इंद्रमणि बड़ोनी की प्रतिमा में 24 घंटे के लिये उपवास रखेंगे।
उन्होंने कहा कि देश का अन्नदाता किसान अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ एक महीने से लगातार आंदोलन में हजारों की तादाद दिल्ली बॉर्डर पर धरने में बैठे है।
केंद्र सरकार से लगातार किसान नेताओँ की वार्ता के उपरांत सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक नही दिख रही है जबकि कई दौरों की वार्ता हो चुकी है। उत्तराखंड क्रान्ति दल किसान आंदोलन को पूर्ण समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि वे 09 जनवरी को देहरादून घंटाघर स्थित स्व०इंद्रमणि बड़ोनी की प्रतिमा में 24 घंटे के लिये उपवास रखेंगे।

